सजने का है शौकीन कोई कसर ना रह जाये ऐसा करदो श्रृंगार सब देखते रह जायें Sajne Ka Hai Shaukeen Koi Kasar Na Rah Jaaye Aisa Kar Do Shringaar Sab Dekhte Rah Jaaye

Sajne Ka Hai Shaukeen Koi Kasar Na Rah Jaaye Aisa Kar Do Shringaar Sab Dekhte Rah Jaaye
सजने का है शौकीन कोई कसर ना रह जाये ऐसा करदो श्रृंगार सब देखते रह जायें
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics

 

तर्ज – बचपन की मुहब्बत

 

सजने का है शौकीन
कोई कसर ना रह जाये,
ऐसा करदो श्रृंगार,
सब देखते रह जायें ।।
जब साँवरा सजता है,
सारी दुनिया सजती है,
ओ जी ओ-2
उसे इत्तर छिड़कते हैं,
सारी दुनिया महकती है,
बागों का हर इक फूल,
गजरे में लग जाये ।
ऐसा करदो श्रृंगार,
सब देखते रह जायें ।।
जब कान्हा मुस्काये,
शीशा भी चटक जाये,
ओ जी ओ -2
चन्दा भी दर्शन को,
धरती पे उतर आये,
सूरज की किरणों से,
दरबार चमक जाये ।
ऐसा करदो श्रृंगार,
सब देखते रह जायें ।।
क्या उसको सजाओगे,
जो सबको सजाता है,
ओ जी ओ-2
क्या उसको खिलाओगे,
जो सबको खिलाता है,
बस भाव के सागर में,
मेरा श्याम डूब जाये ।
ऐसा करदो श्रृंगार,
सब देखते रह जायें ।।
बस इतना ध्यान रखना,
इतना ना सज जाये,
ओ जी ओ-2
इस सारी सृष्टि की,
उसे नजर ना लग जाये,
ये ‘शुभम-रूपम’ तेरे,
भावों के भजन गायें।
ऐसा करदो श्रृंगार,
सब देखते रह जायें ।।

 


 

Tarz – Bachpan Ki Muhabbat

 

Sajne Ka Hai Shaukeen
Koi Kasar Na Rah Jaaye,
Aisa Kar Do Shringaar,
Sab Dekhte Rah Jaaye.
Jab Saavra Sajta Hai,
Saari Duniya Sajti Hai,
O Ji O-2
Use Ittar Chhidkate Hain,
Saari Duniya Mahakti Hai,
Bagon Ka Har Ik Phool,
Gajre Mein Lag Jaaye.
Aisa Kar Do Shringaar,
Sab Dekhte Rah Jaaye.
Jab Kanhha Muskhaaye,
Sheesha Bhi Chhatak Jaaye,
O Ji O-2
Chanda Bhi Darshan Ko,
Dharti Pe Utar Aaye,
Suraj Ki Kiranon Se,
Darbar Chamak Jaaye.
Aisa Kar Do Shringaar,
Sab Dekhte Rah Jaaye.
Kya Usko Sajaaoge,
Jo Sabko Sajata Hai,
O Ji O-2
Kya Usko Khilaaoge,
Jo Sabko Khilata Hai,
Bas Bhaav Ke Saagar Mein,
Mera Shyam Doob Jaaye.
Aisa Kar Do Shringaar,
Sab Dekhte Rah Jaaye.
Bas Itna Dhyaan Rakhna,
Itna Na Saj Jaaye,
O Ji O-2
Is Saari Srishti Ki,
Use Nazar Na Lag Jaaye,
Yeh ‘Shubham-Rupam’ Tere,
Bhaavon Ke Bhajan Gaaaye.
Aisa Kar Do Shringaar,
Sab Dekhte Rah Jaaye.

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment