शीश के दानी महा बलवानी खाटूवाले श्याम तेरा जयकारा है Sheesh Ke Daani Maha Balwani Khatu Wale Shyam Tera Jaykara Hai

Sheesh Ke Daani Maha Balwani Khatu Wale Shyam Tera Jaykara Hai
शीश के दानी महा बलवानी खाटूवाले श्याम तेरा जयकारा है
तर्ज – गाडी वाले मुझे बिठाले

 

शीश के दानी, महा बलवानी,
खाटूवाले श्याम, तेरा जयकारा है ।।

 

त्रेता युग में राम बना, द्वापर में घनश्याम बना,
अपने भक्तों की खातिर, आज तूं बाबा श्याम बना,
कोई नहीं है इस कलियुग में, तुझसा देव महान ।
तेरा जयकारा है ।।
शीश के दानी, महाबलवानी ……..

 

नाम की महिमा भारी है, लीले की असवारी है,
इसमें कोई शक ही नहीं, तूं कलियुग अवतारी है,
खाटू जैसा गाँव भी बाबा, बन गया तीरथ-धाम ।
तेरा जयकारा है ।।
शीश के दानी, महाबलवानी ……..

 

घर-घर पूजा होती है, घर-घर कीर्तन होते हैं,
अहो भाग्य हम दीनों के, तेरे दर्शन होते हैं,
‘बनवारी’ मिल जाये हमको, चरणों में स्थान ।
तेरा जयकारा है ।।
शीश के दानी, महाबलवानी ……..

 

श्री जयशंकर चौधरी ‘बनवारी’ द्वारा ‘गाडी वाले
मुझे बिठाले’ भजन की तर्ज़ पर रचित सर्वप्रिय
सुप्रसिद्ध रचना ।

 


Tarz – Gaadi Wale Mujhe Bithale

 

Sheesh Ke Daani, Maha Balwaani,
Khatuwale Shyam, Tera Jaykara Hai
Treta Yug Mein Ram Bana, Dwapar Mein Ghanshyam Bana,
Apne Bhakton Ki Khatir, Aaj Tu Baba Shyam Bana,
Koi Nahi Hai Is Kaliyug Mein, Tujhsa Dev Mahaan
Tera Jaykara Hai
Sheesh Ke Daani, Maha Balwaani…
Naam Ki Mahima Bhaari Hai, Leele Ki Aswaari Hai,
Ismein Koi Shak Hi Nahi, Tu Kaliyug Avtaari Hai,
Khatu Jaisa Gaon Bhi Baba, Ban Gaya Teerth-Dhaam
Tera Jaykara Hai
Sheesh Ke Daani, Maha Balwaani…
Ghar-Ghar Pooja Hoti Hai, Ghar-Ghar Keertan Hote Hain,
Aho Bhaagy Hum Deenon Ke, Tere Darshan Hote Hain,
‘Banwari’ Mil Jaye Humko, Charanon Mein Sthaan
Tera Jaykara Hai
Sheesh Ke Daani, Maha Balwaani…
Shri Jayashankar Chaudhary ‘Banwari’ Dwara ‘Gaadi Wale Mujhe Bitha Le’ Bhajan Ki Tarz Par Rachit Sarvapriya Suprasiddh Rachna
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment