Shri Shyam Ko Bhajle Tu Daata Bada Daani Hai Aaja Sharan Mein Iske Tu Tujhe Mukti Jo Paani Hai
श्री श्याम को भजले तू दाता बड़ा दानी है आजा शरण मे इसके तू तुझे मुक्ति जो पानी है
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – एक प्यार का नगमा है
श्री श्याम को भजले तू ,दाता बड़ा दानी है
आजा शरण मे इसके तू , तुझे मुक्ति जो पानी है।।
तू धूल है चरणों की जाकर लिपट जा रे
उद्धार वही होगा तेरे मन को ये समझा रे
आंखों में बसा उसको वो मूरत लुभानी है
जब हार के चरणों मे जो कोई भी आया है
आंसू के बने मोती उसे अपना बनाया है
रो रोकर सुना उसको जो तेरी कहानी है
ये रिश्ते है मतलब के जिनमे तू लुभाया है
नही अपना तेरा कुछ भी यहां सब कुछ पराया है
अब तोड़ दे बंधन को कोई आनी न जानी है
तू जिनको कहे अपना वो साथ नही देंगे
कहे श्याम मंडल पगले वे तुझसे मुह मोड़ेंगे
माया के दीवानों की ये रीत पुरानी है
Tarj – Ek Pyar Ka Nagma Hai
Shri Shyam Ko Bhajle Tu, Daata Bada Daani Hai
Aaja Sharan Mein Iske Tu, Tujhe Mukti Jo Paani Hai.
Tu Dhool Hai Charanon Ki Jaakar Lipat Ja Re
Uddhar Wahi Hoga Tere Man Ko Ye Samjha Re
Aankhon Mein Basa Usko Wo Moorat Lubhaani Hai.
Jab Haar Ke Charanon Mein Jo Koi Bhi Aaya Hai
Aansoo Ke Bane Moti Use Apna Banaya Hai
Ro Roker Suna Usko Jo Teri Kahani Hai.
Ye Rishte Hain Matlab Ke Jinmein Tu Lubhaya Hai
Nahi Apna Tera Kuch Bhi Yahan Sab Kuch Paraya Hai
Ab Tod De Bandhan Ko Koi Aani Na Jaani Hai.
Tu Jinko Kahe Apna Wo Saath Nahi Denge
Kahe Shyam Mandal Pagle Ve Tujhse Muh Modenge
Maya Ke Diwaanon Ki Ye Reet Purani Hai.
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।