Shyam Dhani Tere Naam Se Gujara Hamara Rahe Hamesha Hum Bhakto Ke Sir Par Haath Tumhara
श्याम धणी तेरे नाम से गुजारा हमारा रहे हमेशा हम भक्तो के सिर पर हाथ तुम्हारा
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – जनम जनम का साथ है
श्याम धणी तेरे नाम से गुजारा हमारा – गुजारा हमारा,
रहे हमेशा हम भक्तो के, सिर पर हाथ तुम्हारा ।।
बिन माँझी के नैया, चलती दम पे तेरे,
बिन बोले तू बाबा, हरता दुखड़े मेरे,
बींच भँवर अटकी नैया को, देता श्याम किनारा ।।(१)
स्वार्थ के संसार ने, इतना मुझे सताया,
शरण तुम्हारी जो पड़ा, तूने गले लगाया,
उतर गया प्यासे जीवन मे, बन के जल की धारा।।(२)
“हर्ष” तेरे चरणों मैं, हरदम रहे ठिकाना,
भूल अगर हो जाये, दिल से उसे भुलाना,
तेरी किरपा बनी रहेगी, ये विश्वास हमारा।।(३)
श्याम धणी तेरे नाम से, गुजारा हमारा-गुजारा हमारा
Tarz – Janam Janam Ka Saath Hai
Shyam Dhani Tere Naam Se
Guzara Hamara – Guzara Hamara,
Rahe Hamesha Hum Bhakto Ke,
Sir Par Haath Tumhara
Bin Majhi Ke Naiya, Chalti Dam Pe Tere,
Bin Bole Tu Baba, Harta Dukhde Mere,
Beech Bhanwar Atki Naiya Ko,
Deta Shyam Kinara (1)
Swarth Ke Sansar Ne, Itna Mujhe Sataya,
Sharan Tumhari Jo Pada, Tune Gale Lagaya,
Utar Gaya Pyase Jeevan Me,
Ban Ke Jal Ki Dhara (2)
“Harsh” Tere Charanon Mein, Hardam Rahe Thikana,
Bhool Agar Ho Jaye, Dil Se Use Bhulana,
Teri Kripa Bani Rahegi,
Ye Vishwas Hamara (3)
Shyam Dhani Tere Naam Se,
Guzara Hamara – Guzara Hamara
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।