श्याम रिझाऊँ भजनों से तुम्हें या दुनिया को रिझाना है बतलादो प्रभु किरपा करके किस रस्ते पे जाना है Shyam Rijhau Bhajno Se Tumhe Ya Duniya Ko Rijhana Hai Batlado Prabhu Kripa Karke Kis Raste Pe Jana Hai

Shyam Rijhau Bhajno Se Tumhe Ya Duniya Ko Rijhana Hai Batlado Prabhu Kripa Karke Kis Raste Pe Jana Hai
श्याम रिझाऊँ भजनों से तुम्हें या दुनिया को रिझाना है बतलादो प्रभु किरपा करके किस रस्ते पे जाना है
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics

 

तर्ज – क्या मिलिये ऐसे लोगों से

 

श्याम रिझाऊँ भजनों से तुम्हें,
या दुनिया को रिझाना है,
बतलादो प्रभु किरपा करके, 
किस रस्ते पे जाना है।।

 

झूठा दिखावा करूँ नौटंकी, 
मेरे बस की बात नहीं,
तूं ही तो है सुनने वाला, 
दूजा जग में कोई नहीं,
अर्जी मेरी स्वीकारो प्रभु, 
प्यार तेरा ही पाना है ।।

 

मिले ठिकाना चरणों में तेरे,
सुमिरण तेरा ना छूटे,
दया हुई जो लगन ये लागी,
दीनानाथ तूं ना रूठे,
तुझसा कृपालु कोई नहीं है, 
प्रेम तेरा पहचाना है ।।

 

जुग बीते कई बीती सदियां,
चमत्कार दिखलाते हो,
आन पड़ा जो तेरे द्वारे, 
उसको गले लगाते हो,
रोती आँख से पोंछे आँसू, 
सच्चाई को जाना है ।।

 

‘दास महेन्द्र’ बस तेरे सहारे,
इस दुनिया मे जीता है,
गिनती की पाई हैं साँसे, 
नाम का अमृत पीता है,
करता रहूँ गुणगान तुम्हारा,
तुमको सबकुछ माना है ।।

 

श्री महेन्द्र अग्रवाल निजामपुरिया ‘दास महेन्द्र’ द्वारा ‘क्या मिलिये ऐसे लोगों से, जिनकी फितरत छुपी रहे’ गीत की तर्ज़ पर रचित श्याम वन्दना ।

 

 


 

Tarj – Kya Miliye Aise Logon Se

 

Shyam Rijhaun Bhajanon Se Tumhe,
Ya Duniya Ko Rijhana Hai,
Batlado Prabhu Kripa Karke,
Kis Raste Pe Jaana Hai.
Jhootha Dikhawa Karun Nautanki,
Mere Bas Ki Baat Nahi,
Tuun Hi To Hai Sunne Wala,
Dooja Jag Mein Koi Nahi,
Arzi Meri Swikaro Prabhu,
Pyar Tera Hi Paana Hai.
Mile Thikana Charanon Mein Tere,
Sumiran Tera Na Chhoote,
Daya Hui Jo Lagan Ye Laagi,
Deenanaath Tu Na Roothe,
Tujhsa Kripalu Koi Nahi Hai,
Prem Tera Pehchana Hai.
Jug Beete Kai Beeti Sadiyan,
Chamatkaar Dikhlate Ho,
Aan Pada Jo Tere Dware,
Usko Gale Lagate Ho,
Roti Aankh Se Ponche Aansu,
Sachchai Ko Jaana Hai.
‘Daas Mahendra’ Bas Tere Sahare,
Is Duniya Mein Jeeta Hai,
Ginti Ki Pai Hain Saansen,
Naam Ka Amrit Peeta Hai,
Karta Rahun Gungan Tumhara,
Tumko Sab Kuchh Maana Hai.
Shri Mahendra Agrawal Nizampuriya ‘Daas Mahendra’ Dwara ‘Kya Miliye Aise Logon Se, Jinki Fitrat Chhupi Rahe’ Geet Ki Tarz Par Rachit Shyam Vandana.

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment