Shyam Sarkar Tujhko Aaj Kisne Sajaya Aasmaan Se Farishta Jaise Dharti Pe Aaya
श्याम सरकार तुझको आज किसने सजाया आसमां से फरिश्ता जैसे धरती पे आया
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – चाँद आहें भरेगा
।। दोहा ।।
आज सलूणे श्याम को,
महक रयो दरबार ।
अजब अनोखो रूप है,
खूब सज्यो सिणगार ।।
श्याम सरकार तुझको,
आज किसने सजाया ।।
आसमां से फरिश्ता,
जैसे धरती पे आया।। टेर ।।
एक टक आज तुझको,
देखता जा रहा हूँ ।।
तेरी चितवन में मैं तो,
डूबता जा रहा हूँ ।।
प्यासी आँखो ने मेरी,
आज सुख चैन पाया ।। û ।।
होठ खामोश हैं पर,
आँख कुछ बोलती है ।।
भाव भगतों के मन के,
नजर से तोलती है ।।
तेरी गलियों में हमने,
आज खुद को लुटाया ।। ü ।।
प्रेम करने के तेरे,
श्याम कितने तरीके ।।
प्रेम कहते हैं किसको,
काेई तुमसे ये सीखे ।।
एक चातक ने मानो,
आज चन्दा को पाया ।। ý ।।
जादू तेरा सलौने,
‘हर्ष’ पे चल गया है ।।
अब तलक ना मिला जो,
आज वो मिल गया है ।।
तुझमें खोकर के मैंने,
आज क्या कुछ न पाया ।। þ ।।
Tarj – Chand Aahein Bharega
|| Doha ||
Aaj Salune Shyam Ko,
Mehak Ryo Darbar
Ajab Anokho Roop Hai,
Khoob Sajyo Singaar
Shyam Sarkar Tujhko,
Aaj Kisne Sajaya
Aasmaan Se Farishta,
Jaise Dharti Pe Aaya
Ek Tak Aaj Tujhko,
Dekhta Ja Raha Hoon.
Teri Chitvan Mein Main To,
Doobta Ja Raha Hoon
Pyaasi Aankhon Ne Meri,
Aaj Sukh Chain Paaya
Hoth Khamosh Hain Par,
Aankh Kuch Bolti Hai
Bhaav Bhagton Ke Man Ke,
Nazar Se Tolti Hai
Teri Galiyon Mein Humne,
Aaj Khud Ko Lutaaya
Prem Karne Ke Tere,
Shyam Kitne Tareeke
Prem Kehte Hain Kisko,
Koi Tumse Ye Seekhe
Ek Chatak Ne Maano,
Aaj Chanda Ko Paaya
Jaadu Tera Salone,
‘Harsh’ Pe Chal Gaya Hai
Ab Talak Na Mila Jo,
Aaj Wo Mil Gaya Hai
Tujhme Khokar Ke Maine,
Aaj Kya Kuch Na Paaya
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।