Shyam Tumhare Saath Manaye Diwali Ka Ye Tyohar Tum Se Hi Hum Shuru Kar Rahe Naye Varsh Ka Karobar
श्याम तुम्हारे साथ मनाये दिवाली का ये त्यौहार तुम से ही हम शुरू कर रहे नये वर्ष का कारोबार
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – क्या मिलिये ऐसे लोगों से
श्याम तुम्हारे साथ मनाये,
दिवाली का ये त्यौहार,
तुम से ही हम शुरू कर रहे,
नये वर्ष का कारोबार।।
तेरी गद्दी सबसे बड़ी है,
ग्रंथ हमारे कहते हैं,
ऋद्धि सिद्धि शुभ लाभ तुम्हारी,
गद्दी में ही रहते है,
दुनियाँ के कोने कोने में,
चलता है तेरा व्यापार।।(१)
मोटा कर्जा चढ़ा हुआ है,
श्याम तेरा मेरे ऊपर,
क्या करवाऊँ जमा तुम्हें मैं,
नये खाते के अवसर पर,
नई बही में सबसे पहले,
लिखलो मेरी कलम उधार।।(२)
अच्छी साख बना रखी है,
तुमने अपने धन्धे में,
नटते नहीं तभी तो दाता,
हिम्मत है इस बन्दे में,
बेखटके ही कह देता हूँ,
जो भी होती है दरकार।।(३)
किरपा रखना मेरे महाजन,
खाता मेरा खुला रहे,
तेरी गद्दी में “बिन्नू” का,
आना जाना बना रहे,
चमक उठेगी मेरी किस्मत,
तुम बन जाओ साझेदार।।(४)
तुम से ही हम शुरू कर रहे,
नये वर्ष का कारोबार
Tune – Kya Miliye Aise Logon Se
Shyam Tumhare Saath Manaye,
Diwali Ka Ye Tyohar,
Tum Se Hi Hum Shuru Kar Rahe,
Naye Varsh Ka Karobar ||
Teri Gaddi Sabse Badi Hai,
Granth Hamare Kehte Hai,
Riddhi Siddhi Shubh Laabh Tumhari,
Gaddi Mein Hi Rahte Hai,
Duniya Ke Kone Kone Mein,
Chal Rahe Hai Tera Vyapar ||(1)
Mota Karza Chadha Hua Hai,
Shyam Tera Mere Upar,
Kya Karwaoon Jama Tumhe Main,
Naye Khate Ke Avsar Par,
Nayi Bahi Mein Sabse Pehle,
Likhlo Mere Kalam Udhaar ||(2)
Achhi Saakh Bana Rakhi Hai,
Tumne Apne Dhandhe Mein,
Natte Nahi Tabhi To Data,
Himmat Hai Is Bande Mein,
Bekhatke Hi Keh Deta Hoon,
Jo Bhi Hoti Hai Darkar ||(3)
Kripa Rakhna Mere Mahajan,
Khata Mera Khula Rahe,
Teri Gaddi Mein “Binnu” Ka,
Aana Jana Bana Rahe,
Chamak Uthegi Meri Kismat,
Tum Ban Jao Saajhedaar ||(4)
Tum Se Hi Hum Shuru Kar Rahe,
Naye Varsh Ka Karobar
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।