Shyam Tune Hai Itana Kiya Sanware Aapka Shukriya Pechida Jindgi Me Meri Tune Badlav Aisa Kiya
श्याम तूने है इतना किया सांवरे आपका शुक्रिया पेचीदा ज़िन्दगी में मेरी तूने बदलाव ऐसा किया
तर्ज – जिंदगी की ना टूटे लड़ी
श्याम तूने है इतना किया,
सांवरे आपका शुक्रिया,
पेचीदा ज़िन्दगी में मेरी,
तूने बदलाव ऐसा किया ।।
बीती बातें मेरी भूल कर,
तूने सीने लगाया मुझे,
ढ़ाल बन के मेरी सांवरे,
हर कहर से बचाया मुझे,
छंट गई सारी मायूसियां,
सांवरे आपका शुक्रिया ।।
पेचीदा ज़िन्दगी में मेरी…..
ना थी उम्मीद ना था यकीं,
ऐसे दिन भी मेरे आयेंगे,
मैंने सोचा कभी भी ना था,
आप हम ऐसे मिल जाएँगे,
तूने अपनी शरण में लिया,
सांवरे आपका शुक्रिया ।।
पेचीदा ज़िन्दगी में मेरी…..
मेरी तो दौड़ है आप तक,
आपसे आगे जाऊँ कहाँ,
तूं मसीहा है दातार है,
तुझसा दूजा मैं पाऊँ कहाँ,
तेरी चरणों में लगता जिया,
सांवरे आपका शुक्रिया ।।
पेचीदा ज़िन्दगी में मेरी…..
आसरा है फकत आपका,
आपसे ज़िंदगानी मेरी,
चंद पन्नों में सिमटी हुई,
सांवरे है कहानी मेरी,
नाम ‘माधव’ ने तेरा लिया,
सांवरे आपका शुक्रिया ।।
पेचीदा ज़िन्दगी में मेरी…..
श्री अभिषेक शर्मा ‘माधव’ द्वारा ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी’ गीत की तर्ज़ पर रचित अनुपम रचना ।
Tarz – Zindagi Ki Na Toote Ladi
Shyam Tune Hai Itna Kiya,
Sanware Aapka Shukriya,
Pechida Zindagi Mein Meri,
Tune Badlaav Aisa Kiya ||
Beeti Baatein Meri Bhool Kar,
Tune Seene Lagaya Mujhe,
Dhaal Ban Ke Meri Sanware,
Har Kahar Se Bachaya Mujhe,
Chhant Gayi Saari Mayoosiyan,
Sanware Aapka Shukriya ||
Pechida Zindagi Mein Meri…..
Na Thi Umeed Na Tha Yakeen,
Aise Din Bhi Mere Aayenge,
Maine Socha Kabhi Bhi Na Tha,
Aap Hum Aise Mil Jayenge,
Tune Apni Sharan Mein Liya,
Sanware Aapka Shukriya ||
Pechida Zindagi Mein Meri…..
Meri To Daur Hai Aap Tak,
Aapse Aage Jaoon Kahan,
Tu Masiha Hai Dataar Hai,
Tujhsa Dooja Main Paaoon Kahan,
Teri Charanon Mein Lagta Jiya,
Sanware Aapka Shukriya ||
Pechida Zindagi Mein Meri…..
Aasra Hai Fakat Aapka,
Aapse Zindagani Meri,
Chand Pannon Mein Simti Hui,
Sanware Hai Kahani Meri,
Naam ‘Madhav’ Ne Tera Liya,
Sanware Aapka Shukriya ||
Pechida Zindagi Mein Meri…..
By Shri Abhishek Sharma ‘Madhav’, Anupam Rachna Based On The Tune Of ‘Zindagi Ki Na Toote Ladi’
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।