आधार हो इक तेरा आस इक तेरी ऐसी कृपा मुझपे भी हो प्रभु तेरी (Aadhar Ho Ek Tera Aas Ek Teri Esi Kripa Mujhpe Bhi Ho Prabhu Teri)

Aadhar Ho Ek Tera Aas Ek Teri Esi Kripa Mujhpe Bhi Ho Prabhu Teri
आधार हो इक तेरा आस इक तेरी ऐसी कृपा मुझपे भी हो प्रभु तेरी

 

तर्ज – लो आ गया अब तो

 

आधार हो , इक तेरा,…आस , इक तेरी ।।..-2
ऐसी कृपा , मुझपे भी …हो , प्रभु तेरी ।।

 

तेरी , कृपा से , स्वामी…, मुझे ये , लगन , लगी है….2
सत पथ की , राह टेढ़ी,… मची , मन मे , खलबली है…2
मिट जाये , सब अंधेरा…, मिल जाये , राह तेरी..

 

करुँ , निज करम , जगत में,… लेकर,  के , नाम तेरा…-2
दिल में , हो , याद तेरी, …मन में , हो , ध्यान तेरा…-2
समझूँ , तेरे इशारे,… बाते हो , तुमसे मेरी

 

तेरा नाम , लेके सोऊँ, ….तेरा नाम , लेके जागु
सपनों मे , श्याम सुंदर,… झाँकी , तुम्हारी पाऊँ
होगा , सफल ये , नर तन, ….पाकर के , प्रीत , तेरी..

 

हँसने लगे , ये दुनिया…., तेरा प्यार , इस कदर हो
दुनिया की , हरकतों का, …. अब मुझपे , ना असर हो
ढुढूँ  ,सदा  मै , तुझको…., कर , आँखे , बंद मेरी..

 

इतना , करीब , कर लो, ….सिर्फ तुम , ही तुम ही ,तुम हो
तेरे नाम से , शुरु हो…., तेरे नाम पे , खतम हो
ये , सिलसिला , ना टूटे…, हो , जाये , जीत तेरी..

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।