छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल (Choti Choti Gaiya Chote Chote Gawal Choto So Mero Madan Gopal)

Choti Choti Gaiya Chote Chote Gawal Choto So Mero Madan Gopal
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल

 

छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल ।
छोटो सो मेरो मदन गोपाल ॥

 

आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल।
बीच में मेरो मदन गोपाल॥

 

कारी कारी गैया, गोरे गोरे ग्वाल।
श्याम वरण मेरो मदन गोपाल॥

 

घास खाए गैया, दूध पीवे ग्वाल।
माखन खावे मेरो मदन गोपाल॥

 

छोटी छोटी लकुटी, छोले छोटे हाथ।
बंसी बजावे मेरो मदन गोपाल॥

 

छोटी छोटी सखियाँ, मधुबन बाग़।
रास राचावे मेरो मदन गोपाल॥

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।