दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी (Darbar Anokha Sarkar Anokhi Khatu Wale Ki Har Baat Anokhi)

Darbar Anokha Sarkar Anokhi Khatu Wale Ki Har Baat Anokhi
दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी

 

दरबार अनोखा, सरकार अनोखी 
खाटू वाले की, हर बात अनोखी

 

जब भी आता हूँ, दरबार में इनके
मैं खो जाता हूँ, श्रृंगार में इनके
नित नई नवेली, मुस्कान है इनकी
खाटू वाले की, हर बात अनोखी
दरबार अनोखा…………….।।1।।

 

जादूगर ऐसा, इस कदर लुभाले
बातें क्या दिल की, ये दिल ही चुराले
कुछ होश नहीं है, मुझको तन-मन की
खाटू वाले की, हर बात अनोखी
दरबार अनोखा…………….।।2।।

 

विपदाओं से दिल, तूं क्यूं घबराए
ले नाम प्रभु का, प्रभु पार लगाएं
करते रखवाली, अपने प्रेमी की
खाटू वाले की, हर बात अनोखी
दरबार अनोखा…………….।।3।।

 

यहां मन की मुरादें, पाते हुए देखा
देखी है बदलती, किस्मत की रेखा
‘नन्दू’ फैली है, चंहू सत्ता इनकी
खाटू वाले की, हर बात अनोखी
दरबार अनोखा…………….।।4।।

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम यही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।