श्याम के जैसा देव ना दूजा , घर घर होती इसकी पूजा ,
सोच रहा क्या दूर खड़ा तू , शरण श्याम के तू भी आजा ।
दरबार खाटू में बैठा लगा के , जो चाहे मांग ले तू यहां आके ।
झोली भरे सबकी मेरा सांवरिया …
फागण को मेलो आय गयो रे चालो खाटू नगरिया ।
फागण मेला अलबेला है , आया बाबा का हेला है ,
तैयारी कर लो खाटू की , ये श्याम धणी का मेला है ।
आया बुलावा तू चूक ना जाना , इस बार तुझको भी खाटू है आना ।
हांथो में लेके निशान केसरिया ….
फागण को मेलो आय गयो रे चालो खाटू नगरिया ।
श्याम कुंड में लगा ले डुबकी , कह दे बातें तू तेरे मन की ,
श्याम है मेरा अन्तर्यामी , दिल की बातें जाने सबकी ।
सेठों का सेठ मेरा श्याम खाटूवाला , हारे का साथी ये देव निराला ,
सौरभ मधुकर कहे बीच बजरिया …
फागण को मेलो आय गयो रे चालो खाटू नगरिया ।
आया बाबा का हेला , है श्याम धणी का मेला ,
फागण महीना अलबेला रे ।
खाटू में श्याम रंगीला , सोणा सोणा सजीला ,
है न्यारी इसकी लीला रे
सब पे है रखता ये अपनी नजरिया…
फागण को मेलो आय गयो रे चालो खाटू नगरिया ।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।