हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम शेरोंवाली ऊँचे डेरों वाली बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे (He Naam Re Sabse Bada Tera Naam O Shero Wali Unche Dero Wali)

He Naam Re Sabse Bada Tera Naam O Shero Wali Unche Dero Wali
हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम शेरोंवाली ऊँचे डेरों वाली बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे

 

हे काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी माँ
जय माँ अष्ट भवानी

 

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरोंवाली ऊँचे डेरोवाली
बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे

 

ऐसा कठिन पल ऐसे घडी है
विपदा आन पड़ी है
तू ही दिखा अब रस्ता
ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है
मेरा जीवन बना इक संग्राम
शेरोंवाली ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे
हे नाम रे …..

 

भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए
बुझती जोत जगाये
जिसका नहीं है कोई जगत में
तू उसकी बन जाए
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम
शेरोंवाली ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे
हे नाम रे …..

 

तु ही लेने वाली माता,
तु ही देने वाली,
काम सफल हो मेरा,
दे ऐसा वरदान,
तेरे बल से हो जाये,
निर्बल भी बलवान
शेरोंवाली ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे
हे नाम रे …..

 

किसकी बलि चढ़ाउ तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए ||
दुश्मन थर थर काँपे माँ,
जब तू घुस्से में आये ||

 

काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी ||

 

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरोंवाली ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम नाम रे

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।