इतनी करदे कृपा श्याम सुन्दर तेरे चरणों मे जीवन बिताएँ (Itani Kar De Kripa Shyam Sundar Tere Charno Me Jeevan Bitaye)

Itani Kar De Kripa Shyam Sundar Tere Charno Me Jeevan Bitaye
इतनी करदे कृपा श्याम सुन्दर तेरे चरणों मे जीवन बिताएँ

 

तर्ज – इतनी शक्ति हमें देना दाता..

 

इतनी करदे कृपा श्याम सुन्दर,तेरे चरणों मे जीवन बिताएँ ।
हम रहे इस जगत मे कही भी,तेरी चौखट को ना भूल पाएं।।

 

इतने कमजोर हम है कन्हैया,जोर कुछ भी चले ना हमारा,
ऐसी हालत मे इतना तो सोचो,हमको कैसे मिलेगा किनारा,
करदे ऐसा जतन श्याम प्यारे,तेरी किरपा का वरदान पाएं।।(1)

 

अपनी नजरो से प्रभु ना गिराना, नेक राहों पे हमको चलाना,
दीनबंधु दया का खजाना,बेबसो पे हमेशा लुटाना,
हम तो जैसे भी है,है तुम्हारे,आज दरपे खड़े सर झुकाए।।(2)

 

प्रेम बन्धन मे यूँ हमको बांधो, डोर बन्धन की टूटे कभी ना,
अपनी पायल का घुंघरू बना लो,दास चरणों से छुटे कभी ना,
अपने चरणों से ऐसे लगालो,तेरे चरणों का गुणगान गाएं।।(3)

 

श्याम दरबार तेरा निराला,तुमने दीनो को हरपल सम्हाला,
अपनी किरपा से हमको नवाजो,हमने दर पे तेरे डेरा डाला,
“नन्दू” भक्तो के रक्षक कन्हैया,अपने भक्तो को जीवन सजाए।।(4)

 

हम रहे इस जगत मे कही भी,तेरी चौखट को ना भूल पाएं…

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment