Jab Is Duniya Ke Dhokho Se Tera Ye Dil Bhar Jayega
जब इस दुनिया के धोखो से तेरा ये दिल भर जाएगा
तर्ज – तुम लाख छुपाओ प्यार मगर
जब इस दुनिया के धोखो से, तेरा ये दिल भर जाएगा देखोगे हारे नैनो से, देखोगे हारे नैनो से, मेरा श्याम नज़र आ जाएगा
जब दिन अच्छे सब तेरे हैं,
रहते सब तुझको घेरे हैं,
पर दुख की घड़ी जब आती है,
मिलते हैं सब ही मुंह फेरे हैं,
तब एक सहारा लहरो मे,
बन के मांझी कोई आएगा,
देखोगे हारे नैनो से,
मेरा श्याम नज़र आ जाएगा
देखोगे हारे नैनो से,
मेरा श्याम नज़र आ जाएगा
जब इस दुनिया के धोखो से……..
जब गम आँसूं बन जाएगे,
इन आँखों से बह जाएँगे,
सुन लेगा बाबा श्याम मेरा,
आँसूं ये कुछ कह जाएँगे,
सीने से लगा कर साँवरिया
सारे आँसूं पी जाएगा,
देखोगे हारे नैनो से,
मेरा श्याम नज़र आ जाएगा
जब इस दुनिया के धोखो से……..
हर ज़ुल्म जहाँ का सहता जा,
बस श्याम श्याम तू कहता जा,
बहती जिस रुख़ भी श्याम हवा,
तू डर मत खुल कर बहता जा,
गोलू तुझ पर है श्याम कृपा,
दुनिया को पता चल जाएगा,
देखोगे हारे नैनो से,
मेरा श्याम नज़र आ जाएगा
जब इस दुनिया के धोखो से……..
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।