Jara Bhaav Se Mere Shyam Ko Rijhale Shyam Aa Jayega
जरा भाव से मेरे श्याम को रिझाले श्याम आ जायेगा
तर्ज – इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो
जरा भाव से मेरे श्याम को रिझाले
श्याम आ जायेगा-2
तूँ भावना की ज्योत को जगाले
श्याम आ जायेगा-2 ।। टेर ।।
मन की आँखों से, जिसने भी देखा
इसने बदल दी, भाग्य की रेखा-2
जरा आस्था के पफूल तूँ चढ़ाले
श्याम आ जायेगा-2 ।। û ।।
भावों से रीझता है, साँवरा कन्हाई
भावना से देगा ये, हँसता दिखाई-2
कोई भाव के दो आँसू तूँ बहाले
श्याम आ जायेगा-2 ।। ü ।।
भावना का भूखा है श्याम ये हमारा
इसके सिवा ना, कुछ भी गँवारा-2
इसे भावना का भोग तूँ लगाले
श्याम आ जायेगा-2 ।। ý ।।
माता पिता ‘हर्ष’, बंधू हमारा
सारे जगत का, पालन हारा-2
बस प्रेम से इस बार तूँ बुलाले
श्याम आ जायेगा-2 ।। þ ।।
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।। ।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।। ।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।