जय जय जय श्याम मुरारी सुनलो फरियाद हमारी (Jay Jay Shyam Murari Sunlo Fariyad Hamari)

Jay Jay Shyam Murari Sunlo Fariyad Hamari
जय जय जय श्याम मुरारी सुनलो फरियाद हमारी

 

तर्ज – कजरा महोबत वाला

 

जय जय जय श्याम मुरारी , सुनलो फरियाद हमारी 
आय पड़ा हूं तेरे द्वार sss , सच्चा है तेरा दरबार 
खाटू है धाम तुम्हारा , लखदाता नाम तुम्हारा 
खोल दिया है भंडार sss , सच्चा है तेरा दरबार ।।

 

दानी हो दयावान हो सब के भंडार भरते 
अटकी हो नया जिसकी पल भर में पार करते 
पापी भी नाम तेरा जप कर भवसागर तरते 
घर घर में चर्चा भारी , कलयुग में श्याम तुम्हारी
 पूछ रहा है संसार sss ,  सच्चा है तेरा दरबार 

 

महिमा मैं तेरी सुनके आया हूं द्वार तेरे 
अंसुवन का थाल भरके लाया उपहार तेरे
 दुखों के फूल पीरोंके लाया हूं हार तेरे 
आशा बड़ी है मन में , दास तेरा निर्धन मैं
भेंट करो ये स्वीकार sss , सच्चा है तेरा दरबार 

 

ये तो निश्चित है बाबा खाली ना जाऊंगा मैं 
खाली जाऊं तो फिर क्या जगह को बताऊंगा मैं 
तेरी है शाम कैसे हंसी करवाऊंगा मैं 
बिन्नू को भी अपनालो , थोड़ा और नाम कमालो
बोलूंगा तेरी जय जयकार sss , सच्चा है तेरा दरबार

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।