कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में क्या रखा है झूठी दुनिया दारी में (Kuch To Hai Sarkar Teri Sarkari Me Kya Rakha Hai Jhuti Duniyadari Me)

Kuch To Hai Sarkar Teri Sarkari Me Kya Rakha Hai Jhuti Duniyadari Me
कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में क्या रखा है झूठी दुनिया दारी में

 

तर्ज – यारी हो गई यार से / मैया थारा टाबरिया थाने याद करे

 

कुछ , तो है , सरकार … तेरी , सरकारी में,-2 
क्या , रखा है , झूठी … दुनिया , दारी में -2 
कुछ तो है, सांवरे-2… तेरी , यारी में ।। 
कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में,-2 
क्या रखा है झूठी दुनियादारी में -2 

 

दो पहलूँ , संसार के … दो रूख , वाली रीत
दिन अच्छे , तो सब मिले … दुर बिन , मिले ना मीत-2
साथ , तेरा मिले-2, … लाचारी में 
कुछ तो है सरकार … तेरी सरकारी में,-2 ।। 

 

मैंने बस , गुणगान किया… तूने , दिया वरदान
दानी तुझसा , और नहीं … दी  , अपनी पहचान-2 
मिला , सब है , तेरी-2, … दातारी में 
कुछ तो है सरकार … तेरी सरकारी में,-2 

 

मौसम , सा बदले , यहाँ … लोगो का , व्यवहार
झूठे रिश्ते , झूठे नाते … झूठा है  , संसार 
है भरोसा , तेरी-2 …. रिश्तेदारी में 
कुछ तो है सरकार … तेरी सरकारी में,-2 

 

हरदम , रहना , साथ तूँ … बन , निर्मल की , ढ़ाल
मेरा जो , रक्षक है , तूँ … जग की , क्या है , मजाल 
मैं खुश, रहू , तेरी-2, दरबारी में
कुछ तो है सरकार .. तेरी सरकारी में,-2 
क्या रखा है झूठी … दुनियादारी में -2

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।