Rang Rangila Fagun Aaya Khatu Jana Hai Pyare Pyare Shyam Prabhu Se Mil Kar Aana Hai
रंग रंगीला फागुन आया खाटू जाना है प्यारे प्यारे श्याम प्रभु से मिल कर आना है
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – शायद मेरी शादी का खयाल
रंग रंगीला फागुन आया खाटू जाना है।
प्यारे प्यारे श्याम प्रभु से मिल कर आना है।।
चलो साथियो श्याम के दरबार जायेंगे
झूम झूम कर नाच नाच कर श्याम रिझायेंगे
श्याम से अपना नाता, श्याम ही भाग्य विधाता
श्याम से जो भी माॅगें,झटपट वो मिल जाता
हाॅ भाव भरे और मीठे मीठे भजन सुनाना है।।(१)
श्याम ने इतना दिया है क्या बतायें हम
हर कदम पर साथ में वो रहता है हरदम
साथ कभी ना छोड़े, कभी नही मुॅह मोड़े
अपने प्रेमीजनों का वो दिल कभी ना तोड़े
किरपा बनाये रखना बाबा कह कर आना है ।।(२)
दिल में ये अभिलाषा लेकर आयेंगे तेरे द्वार
श्याम हमारी पूजा व॔दन कर लेना स्वीकार
और कछु नही जानें,तुमको अपना मानें
दौड़ दौड़ कर आते हैं प्यार तुम्हारा पाने
भूल न जाना “बिन्नू “भी एक तेरा दिवाना है।।(३)
प्यारे प्यारे श्याम प्रभु से मिलकर आना है
Tarj – Shayad Meri Shaadi Ka Khayal
Rang Rangeela Faagun Aaya Khatu Jaana Hai
Pyaare Pyaare Shyam Prabhu Se Mil Kar Aana Hai
Chalo Saathiyo Shyam Ke Darbaar Jayenge
Jhoom Jhoom Kar Naach Naach Kar Shyam Rijaayenge
Shyam Se Apna Naata, Shyam Hi Bhaagya Vidhata
Shyam Se Jo Bhi Maange, Jhatpat Wo Mil Jaata
Haan Bhaav Bhare Aur Meethe Meethe Bhajan Sunana Hai.
Shyam Ne Itna Diya Hai Kya Bataaye Hum
Har Kadam Par Saath Mein Wo Rehta Hai Hardam
Saath Kabhi Na Chhode, Kabhi Nahi Munh Mode
Apne Premijanon Ka Wo Dil Kabhi Na Tode
Kripa Banaaye Rakhna Baba Keh Kar Aana Hai.
Dil Mein Ye Abhilasha Lekar Aayenge Tere Dwar
Shyam Hamaari Pooja Vandan Kar Lena Sweekar
Aur Kuchh Nahi Jaane, Tumko Apna Maane
Daud Daud Kar Aate Hain Pyaar Tumhara Paane
Bhool Na Jaana “Binnu” Bhi Ek Tera Deewana Hai.
Pyaare Pyaare Shyam Prabhu Se Milkar Aana Hai.
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।