श्याम सुन्दर को बनड़ा बना दो फिर भक्त नाचेंगे बाराती बन बन के Shyam Sundar Ko Banada Bana Do Phir Bhakt Nachege Baraati Ban Ban Ke

Shyam Sundar Ko Banada Bana Do Phir Bhakt Nachege Baraati Ban Ban Ke
श्याम सुन्दर को बनड़ा बना दो फिर भक्त नाचेंगे बाराती बन बन के
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics

 

तर्ज – डांडिया

 

श्याम सुन्दर को बनड़ा बना दो फिर
भक्त नाचेंगे बाराती बन बन के

 

पहले लगाओ मुखड़े पर चंदन
पाँवो में पैजनिया, हाथो में कंगन
इसके माथे पे तिलक लगा दो
फिर, भक्त नाचेंगे …

 

जब तक ये बाबा सजता नहीं है
भक्तों का दिल भी लगता नहीं है
इसको मन के मुताबिक जँचा दो
फिर, भक्त नाचेंगे …

 

केसरिया बागा, फूलों की माला
हाथों में मेंहन्दी, काजल है काला
सिर पे साँगानेरी पेंचा बँधा दो
फिर, भक्त नाचेंगे …

 

फिर लीले घोड़े पे इसको बिठाओ
‘बनवारी’ शहनाई वाले को लाओ
मेरे पाँवों में घुंघरू बँधा दो
फिर, भक्त नाचेंगे …

 


Tarj – Dandiya

 

Shyam Sundar Ko Banada Bana Do Phir
Bhakt Nachege Baraati Ban Ban Ke
Pehle Lagao Mukhde Par Chandan
Paavon Mein Paijaniya, Haathon Mein Kangan
Iske Mathe Pe Tilak Laga Do
Phir, Bhakt Nachege …
Jab Tak Ye Baba Sajta Nahi Hai
Bhakton Ka Dil Bhi Lagta Nahi Hai
Isko Man Ke Mutabik Jancha Do
Phir, Bhakt Nachege …
Kesariya Baga, Phoolon Ki Mala
Haathon Mein Mehandi, Kajal Hai Kala
Sir Pe Sanganeeri Pencha Bandha Do
Phir, Bhakt Nachege …
Phir Leele Ghode Pe Isko Bithaao
‘Banwari’ Shehnai Wale Ko Laao
Mere Paavon Mein Ghungroo Bandha Do
Phir, Bhakt Nachege …

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment