Ye Jhula Jhule Re Mera Shyam Khatu Dham Me Bhagto Ka Pyara Re Rehta Hai Khatu Dham Me
ये झूला झूले रे मेरा श्याम खाटू धाम में भगतों का प्यारा रे रहता है खाटू धाम में
भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics
तर्ज – झुमका गिरा रे
ये झूला झूले रे, मेरा श्याम खाटूधाम में,
भगतों का प्यारा रे, रहता है खाटूधाम में ।।
दरश दिखावै प्रेम बढ़ावे, अदभुत रूप दिखावै,
शान-बान से पास बुलाते, जय-जयकार मनाते,
ऐसा है ये खाटूवाला, देखो खाटूधाम में ।।
ये झूला झूले रे, मेरा श्याम…..
शरणागत की लज्जा रखते, भक्त का मान बढ़ाते,
भक्तवत्सल हैं इसीलिये तो, भक्त को गले लगाते,
अभयदान देते हैं उसको, जो पहुँचे खाटूधाम में ।।
ये झूला झूले रे, मेरा श्याम…..
भूत-भूतनी प्रेत-निशाचर, सब ही डरकर भागें,
प्रबल शक्ति देते हैं उसको, जो भी आवे आगे,
सभी दुखों को दूर भगाते, बुलवाते खाटूधाम में ।।
ये झूला झूले रे, मेरा श्याम…..
सुख-सम्पति देते हँस-हँसके, दुख-दारिद्र मिटाते,
पुत्र-पौत्र परिवार बढ़ाते, शरणागत जो आते,
‘मातृदत्त’ क्यों देर लगाते, चालो खाटूधाम में ।।
ये झूला झूले रे, मेरा श्याम…..
श्रद्धेय स्व. वैद्य मातृदत्त जी शर्मा भिवानी वालों द्वारा ‘झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में’ गीत की तर्ज़ पर रचित अति प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध रचना ।
Tarj – Jhumka Gira Re
Ye Jhoola Jhoole Re, Mera Shyam Khatu Dham Mein,
Bhakton Ka Pyaara Re, Rehta Hai Khatu Dham Mein
Darsh Dikhave Prem Badhaye, Adbhut Roop Dikhave,
Shaan-Baan Se Paas Bulaate, Jay-Jaykaar Manaate,
Aisa Hai Ye Khatuwala, Dekho Khatu Dham Mein
Ye Jhoola Jhoole Re, Mera Shyam…
Sharanagat Ki Lajja Rakhte, Bhakt Ka Maan Badhate,
Bhaktvatsal Hain Isiliye To, Bhakt Ko Gale Lagate,
Abhaydaan Dete Hain Usko, Jo Pahunchhe Khatu Dham Mein
Ye Jhoola Jhoole Re, Mera Shyam…
Bhoot-Bhootni Pret-Nishachar, Sab Hi Darkar Bhaage,
Prabal Shakti Dete Hain Usko, Jo Bhi Aave Aage,
Sabhi Dukhon Ko Door Bhagaate, Bulvaate Khatu Dham Mein
Ye Jhoola Jhoole Re, Mera Shyam…
Sukh-Sampatti Dete Hans-Hanske, Dukh-Daridra Mitaate,
Putra-Pautra Parivaar Badhaate, Sharanagat Jo Aate,
‘Matridatt’ Kyon Der Lagate, Chalo Khatu Dham Mein
Ye Jhoola Jhoole Re, Mera Shyam…
Shraddheya Swargiya Vaidhya Matridatt Ji Sharma Bhivani Walon Dwara ‘Jhumka Gira Re, Bareli Ke Bazaar Mein’ Geet Ki Tarz Par Rachit Ati Prachin Evam Suprasiddh Rachna
।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।