अंत में निकला ये परिणाम राम से बड़ा राम का नाम (Anth Me Nikla Ye Prinam Ram Se Bada Ram Ka Naam)

Anth Me Nikla Ye Prinam Ram Se Bada Ram Ka Naam
अंत में निकला ये परिणाम राम से बड़ा राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम।
राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम।

 

सुमिरो नाम रूप बिन देखो,
कौड़ी लगे ना दाम
राम के बांधे बंध जाएँगे,
आख़िर इक दिन राम.
राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम।

 

नामी को चिंता रहती है,
नाम ना हो बदनाम,
द्रोपदी ने जब नाम पुकारा,
झट आ गए घनश्याम,
राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम।

 

जिस सागर को बिना सेतु के,
लांघ सके ना राम,
लांघ गए हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम,
राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम।

 

वो अभिमानी डूब जाएँगे,
जो नहीं बोलें राम,
वो पत्थर पड़े तैर जाएँगे,
लिखा जहां श्री राम,
राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम।

 

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में निकला यही परिणाम,
राम से बड़ा राम का नाम,
अन्त में निकला यही परिणाम।

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment