माँगो तो श्री श्याम से माँगो दुनियाँ से आशाऐं त्यागो (Mango To Shree Shyam Se Mango Duniya Se Aashaye Tyago)

Mango To Shree Shyam Se Mango Duniya Se Aashaye Tyago
माँगो तो श्री श्याम से माँगो दुनियाँ से आशाऐं त्यागो

 

तर्ज – चाहूँगा मैं तुझे

 

माँगो तो श्री श्याम से माँगो, दुनियाँ से आशाऐं त्यागो
दुनियाँ तो कुछ न देगी, देगी तो लाज लेगी

 

।। अन्तरा ।।
जैसे चले दिन और रैन ,वैसे मिले दुःख और चैन
‘रोक लो’-2, आंसुओं को, दुनिया तो देख लेगी
देगी तो लाज लेगी ,माँगों तो श्री श्याम…..।।1।।

 

 दुनियाँ से डरना क्या ,दुनियाँ से लड़ना क्या,
‘चुप रहो’-2, कुछ न बोलो, बोले हँसी उड़ेगी
देगी तो लाज लेगी ,माँगों तो श्री श्याम…..।।2।।

 

 मात-पिता बन्धू सखा ,श्याम निभाता हर रिश्ता
‘नन्दू’-2 साँवरे से, यारी तेरी निभेगी
देगी तो लाज लेगी ,माँगों तो श्री श्याम…..।।3।।

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment