मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने (Meri Lagi Shyam Sang Preet Duniya Kya Jane Mujhe Mil Gya Man Ka Meet Ye Duniya Kya Jane)

Meri Lagi Shyam Sang Preet Duniya Kya Jane Mujhe Mil Gya Man Ka Meet Ye Duniya Kya Jane
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने

 

तर्ज – स्वरचित

 

मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-
क्या जाने , कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

छवि लगी मन श्याम की जब से २-
भई बावरी मैं तो तब से २-
बाँधी प्रेम की डोर मोहन से २-
नाता तोड़ा मैंने जग से २-
ये कैसी पागल प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
ये कैसी निगोड़ी प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

मोहन की सुन्दर सूरतिया २-
मन में बस गयी मोहनी मूरतिया २-
जब से ओढ़ी शाम चुनरिया २-
लोग कहे मैं भई बावरिया २-
मैंने छोड़ी जग की रीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

हर दम अब तो रहूँ मस्तानी २-
लोक लाज दीनी बिसरानी २-
रूप राशि अंग अंग समानी २-
हे रत हे रत रहूँ दीवानी २-
मई तो गाऊँ ख़ुशी के गीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

मोहन ने ऐसी बंसी बजायी २-
सब ने अपनी सुध बिसरायी २-
गोप गोपिया भागी आई २-
लोक लाज कुछ काम न आई २-
फिर बाज उठा संगीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

भूल गयी कही आना जाना २-
जग सारा लागे बेगाना २-
अब तो केवल शाम सुहाना २-
रूठ जाये तो उन्हें मनाना २-
अब होगी प्यार की जीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

हम प्रेम नगर की बंजारन २-
जप तप और साधन क्या जाने २-
हम शाम के नाम की दीवानी २-
नित नेम के बंधन क्या जाने २-
हम बृज की भोली गंवारनिया २-
ब्रह्म ज्ञान की उलझन क्या जाने २-
ये प्रेम की बाते है उद्धव २-
कोई क्या समझे कोई क्या जाने २-
मेरे और मोहन की बातें २-
या मै जानू या वो जाने २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

शाम तन शाम मन शाम हैं हमारो धन २-
आठो याम पूछो हमें शाम ही सो काम हैं २-
शाम हिये शाम पिए शाम बिन नाही जिए २-
आंधें की सी लाकडी आधार शाम नाम है २-
शाम गति शाम मति शाम ही हैं प्राणपति २-
शाम सुख दायी सो भलाई आठो याम हैं २-
उद्धव तुम भये बवरे पाथी ले के आये दोड़े २-
हम योग कहा राखे यहाँ रोम रोम शाम है २-

 

क्या जाने कोई क्या जाने २-
मेरी लगी श्याम संग प्रीत
ये दुनिया क्या जाने २-
मुझे मिल गया मन का मीत
ये दुनिया क्या जाने २-

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment