मुरली वाले मुरली बजा तेरी मुरली जादू भरी श्याम मैं नाचू तू नचा (Murli Wale Murli Baja Teri Murli Jadu Bhari Shyam Main Nachu Tu Nacha)

Murli Wale Murli Baja Teri Murli Jadu Bhari Shyam Main Nachu Tu Nacha
मुरली वाले मुरली बजा तेरी मुरली जादू भरी श्याम मैं नाचू तू नचा

 

तर्ज – ढफली वाले ढफली बजा

 

मुरली वाले मुरली बजा,
तेरी मुरली जादू भरी श्याम,
मैं नाचू तू नचा,
मुरली वाले मुरली बजा।।

 

घर से में आई कृष्ण कन्हाई,
पानी का करके बहाना,
यमुना की लहरे,
मिलती कमल से,
होता है मौसम सुहाना,
तेरी मुरली बजेगी,
मेरी पायल बजेगी,
चाहे पावो में पड़ जाये छाले,
मुरली वाले मुरली बजा।।

 

तन मन झूमे अम्बर को चूमे,
ऐसी कोई धुन श्याम बजाओ,
बनके नागिनिया में बल खाऊं,
तुम भी थोड़ा ठुमका लगा दो,
देखो कोयलिया गाये,
पपैया गुनगुनाये,
चढ़ आये है बादल काले,
मुरली वाले मुरली बजा।।

 

यमुना पे श्याम ने बंसी बजायी,
क्या रन्ग छाने लगा है,
ग्वाल बाल सब ढफली बजाये,
मन तो लुभाने लगा है,
ओ गुजरिया भी आई,
संग में नाचे कन्हाई,
सब नाचण लगे है ग्वाले,
मुरली वाले मुरली बजा।।

 

गोपियो के संग श्याम ठुमका लगाया,
राधा जी की पकड़ी कलाई,
छोड़ो जी छोड़ो जाने दो हमको,
मानो जी कृष्ण कन्हाई,
‘नंदू’ मत ना सताओ,
श्याम तुम मान जाओ,
क्या कहेंगे ये दुनिया वाले,
मुरली वाले मुरली बजा।।

 

मुरली वाले मुरली बजा,
तेरी मुरली जादू भरी श्याम,
मैं नाचू तू नचा,
मुरली वाले मुरली बजा।।

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment