राम कहानी सुनो रे राम कहानी (Ram Kahani Suno Re Ram Kahani)

Ram Kahani Suno Re Ram Kahani
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे अखियों में पानी
श्री राम जय जय राम
श्री राम जय जय राम ||
दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे
हो सूर्य वंश के सूरज,
हो रघुकुल के उजियारे
राजीव नयन बोलें मधुभरी वाणी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी |
शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के
घर त्याग भये वनवासी,
पित की आज्ञा सर धर के
लखन सिया ले संग छोड़ी रजधानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी |
खल भेष भिक्षु का धर के,
भिक्षा का आग्रह करके
उस जनक सुता सीता को,
छल बल से ले गया हर के
बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी |
श्री राम ने मोहे पठायो,
मैं राम दूत बन आयो
सीता माँ की सेवा में
रघुवर को संदेसा लायो
और संग लायो प्रभु मुद्रिका निसानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी |

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment