Aisa Pyar Bahade Maiya Charno Se Lag Jau Main
ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊं मैं
।। या देवी सर्वभूतेषु दया-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
।। दुर्गा दुर्गति दूर कर, मंगल कर सब काज
मन मन्दिर उज्वल करो, कृपा करके आज॥
ऐसा , प्यार , बहा दे , मैया…चरणों से , लग , जाऊं मैं।
सब अंधकार , मिटा दे , मैया…दरस तेरा , कर , पाऊं मैं॥
ऐसा प्यार बहा दे मैया..
जग मैं , आकर , जग को , मैया…अब तक , ना पहचान , सका।
क्यों आया हूँ , कहाँ है जाना…यह भी ना , मै जान सका।
तू है , अगम , अगोचर मैया…कहो कैसे , लिख , पाऊं मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया….चरणों से , लग जाऊँ मैं
ऐसा प्यार , बहा दे मैया
कर कृपा , जगदम्बा भवानी…मैं बालक , नादान हूँ।
नहीं आराधन, जप तप जानूं…मैं अवगुण , की खान हूँ।
दे ऐसा , वरदान , हे मैया…सुमिरन , तेरा , ग़ाऊँ मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया…चरणों से , लग जाऊँ मैं
ऐसा प्यार , बहा दे मैया
मै बालक , तू , मैया मेरी…निश दिन , तेरी , ओट है।
तेरी कृपा , से ही , मिटेगी…भीतर , जो भी , खोट है।
शरण , लगा लो , मुझ को मैया…तुझ पर , बलि बलि , जाऊं मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया….चरणों से , लग जाऊं मैं
ऐसा प्यार , बहा दे मैया…ऐसा प्यार , बहा दे मैया,
चरणों से , लग जाऊं मैं।
सब अंधकार , मिटा दे मैया,…दरस तेरा , कर पाऊं मैं॥
ऐसा प्यार , बहा दे मैया