होजा सावरिया तैयार पड़ेगी भर पिचकारी मार फागण आयो रे (Hoja Sanwariya Taiyar Padegi Bhar Pichkari Maar Fagun Aayo Re)

Hoja Sanwariya Taiyar Padegi Bhar Pichkari Maar Fagun Aayo Re
होजा सावरिया तैयार पड़ेगी भर पिचकारी मार फागण आयो रे

 

होजा सावरिया तैयार , पड़ेगी भर पिचकारी मार 
फागण आयो रे।।….-2
हो फागण आयो रे , आयो रे फागण आयो रे
होजा सांवरिया…

 

मस्त महीनों फागण आयो … कान्हा , बरसे रंग गुलाल-2
सावल सावल गाल तेरे … कान्हा , करदु गा मैं लाल-2।।….-2
हो रही रंगो की बौछार -2
होजा सावरिया तैयार , फागुण आयो रे
होजा सावरिया तैयार….

 

ग्वाल बाल संग , नाचूँ गाउ … कान्हा , और बजाऊ चंग-2
ठण्डाई भी बणी रे …. कान्हा , मिला के केसर भंग-2।।….-2
थोड़ी चख ले तो इक बार -2 , 
होजा सावरिया तैयार , फागण आयो रे
होजा सावरिया तैयार …

 

चोखानी संग , खेल के होली … कान्हा , मिटादे सबकी बाधा -2
रोमी नाचे , ओढ़ के चुनर ….. कान्हा , बनके तेरी राधा -2।।…-2
नखरा मत कर मेरे यार -2
होजा सावरिया तैयार , फागण आयो रे।।
होजा सावरिया तैयार ….

 

।। श्री श्याम आशीर्वाद ।।
।। श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम ही जीवन प्राण ।।
।। श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम ।।
श्रीश्याम आशीर्वाद पोर्टल पर सभी मंदिर , भजन , भक्तो का जीवन परिचय, भक्तो के साक्षात्कार, प्रभु सुमिरन , ग्रन्थ व् अन्य कंटेंट को किसी न किसी ऑथेंटिकेटेड जानकारी व् व्यक्ति विशेष से लिया गया है या हमारे द्वारा पोर्टल पर विभिन्न माध्यम से प्राप्त किया गया है। कंटेंट पब्लिश करने में पूर्णतया सावधानी रखी गई है। श्री श्याम आशीर्वाद आपके द्वारा किसी भी पोस्ट में दिए गए सुझाव , बदलाव व् नए प्रस्ताव का सहृदय हार्दिक स्वागत करता है।

Leave a Comment